AgraNews: पिनाहट से लखना देवी नेजा चढ़ाने गई श्रद्धालुओं से भरी कैंटर अनियंत्रित होकर 35 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत

IMG_20210410_221217
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: लखना देवी नेजा चढ़ाने जा रही पिनाहट और बाह के श्रद्धालुओं से भरी कैंटर अनियंत्रित होकर पलट कर 35 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं।

IMG 20210410 211959 1

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुँच गए।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया है जहां से गम्भीर हालत वालों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

 

 

IMG 20210410 221018 scaled

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पिनाहट कस्बा से श्रद्धालु एक कैंटर में सवार होकर लखना वाली माता पर नेजा चढ़ाने के लिए निकले थे तथा बाह पहुँचने पर गढ़ा मोहल्ले से उनके कुछ रिश्तेदार और अन्य भी कैंटर में बैठ कर नेजा चढ़ाने के लिए गए थे।कैंटर में पिनाहट और बाह कस्बा के करीब 60 लोग सवार थे।

IMG 20210410 WA0037 1

 

रास्ते मे थाना बढ़पुरा क्षेत्र के इटावा उदी मोड़ से चकन नगर मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा खाकर करीब 35 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी।घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई तत्काल ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गए और तुरंत ही बचाव और राहत कार्य शरू कर दिए गए।सभी श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया गया जहां 12 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

IMG 20210410 221217 scaled

घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों और मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मृतकों में जनवेद पुत्र रामदीन उम्र 50 वर्ष रामदास पुत्र अचल सिंह उम्र 70 वर्ष किशन लाल पुत्र बैजनाथ उम्र 75 हाकिम पुत्र राम सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी सभी गढ़ा पचौरी बाह महेश पुत्र अज्ञात उम्र 50 वर्ष राजेंद्र पुत्र गंगादीन उम्र 50 वर्ष राजेश पुत्र छोटेलाल उम्र 40 वर्ष आम का पुरा मनोज पुत्र राम ज्ञान उम्र 35 वर्ष लालू पुत्र रामदीन उम्र 42 वर्ष बनवारी पुत्र गोपाल सिंह उम्र 50 वर्ष सभी निवासी आम का पुरा बाह गुलाब सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी अस्पताल के पीछे पिनाहट व एक महिला ओमवती पत्नी बनवारी लाल उम्र 75 वर्ष निवासी गढ़ा पचौरी शामिल हैं।

IMG 20210410 WA0038

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पिनाहट और बाह कस्बे में घायल और मृतकों के घर कोहराम मच गया है।

 

You may have missed