वैशाली/दयालपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के प्रांगण में झंडोतोलन एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में संस्थापक बृजमोहन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झंडोतोलन उपरांत प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “देश की आजादी हमें कठिन संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली है। अब हम सबका दायित्व है कि राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें।”
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रविरंजन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया।
छात्र सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, रोशनी कुमारी, अनुष्का कुमारी, अमीषा कुमारी, मनीषा कुमारी, करीना कुमारी, मेघा कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।