Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

हुसैनपुर खुर्द बाजार में अनियंत्रित स्कार्पियो का कहर, दुकानदार की मौत – तीन राहगीर गंभीर

जनवाद टाइम्स 17 August 2025
हुसैनपुर खुर्द बाजार में अनियंत्रित स्कार्पियो का कहर, दुकानदार की मौत – तीन राहगीर गंभीर
Share News
       

अम्बेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द बाजार में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने दुकानदार और राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हुसैनपुर खुर्द बाजार में अनियंत्रित स्कार्पियो का कहर, दुकानदार की मौत – तीन राहगीर गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो घुस आई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान भौंरा गांव निवासी रजई (अनुसूचित जाति) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से हुसैनपुर खुर्द बाजार में जूता-चप्पल की सिलाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना के समय वे अपनी दुकान से पास की पान की दुकान पर पान खाने गए थे।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पहचान जहांगीरगंज क्षेत्र के एक मिस्त्री के रूप में बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनों और बाजारवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Next: बेतिया में वैदिक विधि विधान से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.