Prayagraj News:जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला स्थल सलोरी का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सलोरी में लगने वाले दधिकांदों मेला के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बुधवार को दधिकांदों मेला स्थल का सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमणकर वहां पर मेले के आयोजन से सम्बंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय दधिकांदों मेला समिति सलोरी के सदस्यों द्वारा मार्ग पर जर्जर विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, सड़क व नालियों की मरम्मत, प्रकाश व शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उक्त सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को गलियों की साफ-सफाई, शौचालय, पीने के पानी, प्रकाश, स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, चूना छिड़काव, खुली हुई नालियों को ढकने सहित अन्य कार्यों को समय से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत के ढीले लटकते तारों को तत्काल व्यवस्थित कराये जाने व मेले के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को टूटी सड़कों की मरम्मत व अन्य व्यवस्थायें समय से पूरा कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आयोजन समिति से कहा कि मेला आयोजन के समय डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग के समय ध्वनि को निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित मेला समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।