Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मण्डलायुक्त एवं आई0जी0 जोन प्रयागराज ने कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेन्टर लालगंज, गेहूॅ क्रय केन्द्र लक्ष्मणपुर एवं फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 27 May 2020
IMG_20200527_210251
Share News
       

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ : मण्डलायुक्त एवं आई0जी0 जोन प्रयागराज ने कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेन्टर लालगंज, गेहूॅ क्रय केन्द्र लक्ष्मणपुर एवं फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण ।

IMG 20200527 210302

होम क्वारेन्टाइन के दौरान प्रवासी श्रमिक अपने घरों पर ही रहे और निर्देशों का करें पालन-मण्डलायुक्त कोविड-19 अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेन्स की उपलब्धता बनाये रखे मण्डलायुक्त की बाात कही।ट्रामा सेन्टर में भर्ती मरीजों, डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को भोजन गुणवत्तापूर्ण एवं समय का मण्डलायुक्त ध्यान देनेेे का निर्देश दिया।

IMG 20200527 210314

कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत जनपद में लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं आमजनमानस को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लेने हेतु प्रयागराज मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार व आई0 जी0 जोन प्रयागराज कबीन्द्र प्रताप सिंह ने आज कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेन्टर लालगंज, गेहूॅ क्रय केन्द्र लक्ष्मणपुर एवं फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी लालगंज एवं सदर, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रामा सेन्टर लालगंज के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ तथा भर्ती मरीजों के भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि ट्रामा सेन्टर लालगंज में भर्ती मरीजों, डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को भोजन गुणवत्तापूर्ण दिया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। उन्होने कहा कि भर्ती मरीजों की नियमित थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच की जाये तथा ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे एम्बुलेन्स तैयार रहे यदि भर्ती मरीजों में किसी की तबियत ज्यादा खराब हो तो उसे तत्काल मेडिकल कालेज प्रयागराज भेजा जाये। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया कि ट्रामा सेन्टर लालगंज में 10 मरीज एवं ट्रामा सेन्टर गायघाट में 17 मरीज भर्ती है जो बिल्कुल स्वस्थ्य है जिनमें कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज से सम्बन्धित इमरजेन्सी सेवायें रानीगंज कैथोला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से संचालित की जा रही है। डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ इसी परिसर में क्वारेन्टाइन रहते है। मण्डलायुक्त ने आर0बी0एस0के0 टीम की पूजा त्रिपाठी से जानकारी प्राप्त करते पूछा कि फील्ड में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है कि नही तो बताया कि फील्ड में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ट्रामा सेन्टर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे तथा प्रतिदिन सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाये।

मण्डलायुक्त एवं आई0जी0 जोन ने गेहूॅ क्रय केन्द्र लक्ष्मणपुर का निरीक्षण किया और वहां पर तैनात मार्केटिंग इन्सपेक्टर से अब तक गेहूॅ क्रय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि 4220.50 कुन्तल गेहूॅ की खरीद की गयी है तथा आज के दिन 24 कुन्तल की खरीद हुई है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि गेहूॅ क्रय केन्द्र पर सोशल डिस्टेसिंग का शत् प्रतिशत अनुपालन किया जाये और किसानों को क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, जो भी किसान गेहूॅ क्रय केन्द्र पर आये सावधानीपूर्वक गेहूॅ क्रय किया जाये। मण्डलायुक्त ने क्रय केन्द्र पर रखे हुये गेहूॅ के बोरो तथा चना की बोरियों का भी अवलोकन किया। उन्होने कहा कि गेहूॅ खरीद के राज्य औसत से नीचे जिस भी गेहूॅ क्रय केन्द्र में कम खरीद की गयी है उनके प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये तथा उपजिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित किया गया कि गेहूॅ क्रय बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। इस दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया कि जिन गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर राज्य औसत से कम खरीद हुई है उनके प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है।
इसी प्रकार मण्डलायुक्त ने फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने फैसेल्टी सेन्टर पर डाक्टरों द्वारा की जा रही प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग को देखा और डाक्टरों को निर्देशित किया कि क्वारेन्टाइन सेन्टर में प्रवासी श्रमिकों/व्यक्तियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय, यदि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाते है तो उसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल के अनुसार तत्काल मेडिकल क्वारंटाइन में भेजा जाये, कोई भी कोरोना के लक्षण युक्त या बीमार व्यक्ति अपने घर न जाने पाये। मण्डलायुक्त ने इस दौरान फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि होम क्वारेन्टाइन के दौरान प्रवासी श्रमिक सोशल डिस्टेसिंग का शत् प्रतिशत अनुपालन करें तथा मुॅह व नाक ढकने हेतु मास्क या गमछा या रूमाल का प्रयोग करें तथा अपने घरों पर ही रहे अन्यत्र इधर-उधर न जाये और यदि होम क्वारेन्टाइन के दौरान कोई भी प्रवासी श्रमिक इधर-उधर टहलते पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कम्युनिटी किचेन के निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने वहां पर बन रहे ताजे भोजन की गुणवत्ता को परखा जो ठीक पाया गया और रसोइयें को निर्देशित किया कि भोजन पकाते समय हाथ में ग्लब्स, मास्क व सिर पर टोपी अवश्य लगाये तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। मण्डलायुक्त ने फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर में रखे गये खाद्यान्न किट को तौलवाकर देखा जो ठीक पाया गया और निर्देशित किया कि प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारेन्टाइन भेजते समय उन्हें खाद्यान्न किट अवश्य उपलब्ध करायी जाये, बगैर खाद्यान्न किट के कोई भी प्रवासी श्रमिक न जाने पाये।

Post navigation

Previous: Etawah News : हाईवे पर एक्सीडेंट में दो भाई और मां की मौत
Next: Pratapgarh News : गेहूॅ की धीमी खरीद पर जिलाधिकारी ने 6 नोडल अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 03 विपणन निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.