Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Covid-19 : 57 दिनों में कोरोना के मामले एक लाख के पार पहुंचे, लॉकडाउन नहीं होता तो देश में संक्रमितों की संख्या 58 लाख से ज्यादा हो सकती थी
  • Breaking News

Covid-19 : 57 दिनों में कोरोना के मामले एक लाख के पार पहुंचे, लॉकडाउन नहीं होता तो देश में संक्रमितों की संख्या 58 लाख से ज्यादा हो सकती थी

जनवाद टाइम्स 20 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200520_172401-02

 

मनोज कुमार राजौरिया । देश में लॉकडाउन का आज 57वां दिन है। इस बीच, संक्रमितों की संख्या भी एक लाख के पर पहुंच गयी है। शुक्र है कि देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगा। अगर ऐसा नहीं होता तो देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो जाती। …और ऐसा हम नहीं, आंकड़े कह रहे हैं।
लॉकडाउन से ठीक पहले संक्रमण के मामले हर 4 दिनों में दोगुने हो रहे थे। 21 मार्च को देश में संक्रमितों की संख्या 334 थी। 4 दिनों बाद यानी 25 मार्च को यह दोगुनी होकर 657 पर पहुंच गई। अगर इसी आंकड़े यानी 4 दिनों में मामले दो गुने होने के आधार पर 25 मार्च से 18 मई तक का कैल्कुलेशन करते हैं तो हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आते हैं।

 

IMG 20200520 172401 02

लॉकडाउन नहीं लगता और अगर कोरोना के बढ़ने की रफ्तार पहले जैसी रहती तो 20 मई तक देश में संक्रमितों की संख्या 58 लाख 22 हजार से ज्यादा पहुंच सकती थी। मतलब पूरी दुनिया में कुल मिलाकर जितने मामले हैं, उससे भी 12% ज्यादा मामले भारत में हो सकते थे। अभी दुनिया में कोरोना के 4,894,071 मामले हैं।
तो सरकार पूछती है जनता — जब देश मे 600 मरीज थे तब लॉक डाउन में पूर्ण सख्ती, लेकिन जब मरीज 1 लाख के पार तब लॉक डाउन में ढील क्यों ?

★ अब 12 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही
लॉकडाउन से पहले के हालात आप देख चुके हैं। अब बाद के भी देख लीजिए। लॉकडाउन के बाद कोरोना की रफ्तार में कमी आई। पहले हफ्ते में संक्रमितों का डबलिंग रेट 4 से बढ़कर 5.5 दिन हो गया। 25 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 657 थी, जो 30 मार्च को बढ़कर 1326 हुई।लॉकडाउन के तीसरे हफ्ते डबलिंग रेट 6 दिन का हो गया। इसके बाद इसमें लगातार सुधार हुआ। अभी डबलिंग रेट 13 दिन का है। मतलब अब हर 13 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है।
लॉकडाउन में छूट मिलते ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ी
25 मार्च से 14 अप्रैल यानी 21 दिनों के लॉकडाउन में संक्रमण के 10 हजार 914 नए मामले आए। लॉकडाउन के दूसरे फेज में केंद्र सरकार ने लोगों को कई छूट दी। लोगों के घरों से निकलते ही इसकी रफ्तार तेज हो गई।
इन 18 दिनों के लॉकडाउन में 31,293 नए मामले आए। सरकार ने लॉकडाउन फेज-3 में थोड़ी और रियायतें दी तो मामले भी उसी तरह से बढ़े। लॉकडाउन फेज 3 के 14 दिन में संक्रमण के53 हजार 359 हजार नए मामले सामने आए।
कहीं हमारी सरकार से कोई चूक तो नही हो रही है, सरकार की गठित टीम में कितने विशेषज्ञ है -ये कौन बताएगा

★ राहत: अब तक 40 हजार मरीज ठीक भी हुए
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात है कि अब तक देश में 37हजार 091 मरीजों को ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

लॉकडाउन से पहले यानी 24 मार्च तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 571 थी। इसमें 40 लोग ही ठीक हुए थे।

लॉकडाउन लगने के बाद 14 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 11 हजार 485 हो गई। 1365 मरीज ठीक हो गए।

लॉकडाउन के दूसरे फेज यानी 3 मई तक देश में 42 हजार 778 लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि इनमें 11 हजार 763 लोग बेहतर इलाज के बाद ठीक हो गए।

लॉकडाउन के तीसरे फेज यानी 17 मई तक देश में 96 हजार 137 संक्रमित हुए, जबकि इनमें 37 हजार 091लोग ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्‌टी दे दी गई।

★ लॉकडाउन से पहले ही मौत की रफ्तार तेज होने लगी थी
देश में संक्रमण के चलते अब तक 3 हजार 163 लोग जान गंवा चुके हैं। मौतों की इस संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लॉकडाउन से पहले ही इसकी शुरुआतहो गई थी। 11 मार्च को देश में पहली मौत कर्नाटक में हुई। इसके बाद 24 मार्च तक 10 लोगों की जान चली गई। इसके बाद 21 दिनों के लॉकडाउन के पहले फेज यानी 14 अप्रैल तक 396 लोगों की मौत हुई।18 दिनों के लॉकडाउन के दूसरे फेज में 3 मई तक यह आंकड़ा एक हजार पार करके 1463 तक पहुंच गया। अब 14 दिनों के लॉकडाउन के तीसरे फेज में मौतों की संख्या बढ़कर 3,039 हो गई है। राहत की बात यह है कि भारत में मौतों का ग्राफ अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। यहां 3.3% डेथ रेट है, जबकि अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस जैसे देशों में यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है। भारत में मरने वालों में 70% ऐसे मरीज थे जिन्हें कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
सरकार लगता है सिर्फ राजनीती की रोटियां सेंक रही है, लगता है गरीब, असहाय, मजबूर, मध्य वर्गीय को अपना लॉक डाउन खुद ही बनाना होगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : लॉक डाउन 4.0 विधायक ने अधिकारियों और व्यापारियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए बाजार खोलने के निर्देश
Next: Etawah News : कल से जिले में सुबह 11 बजे से दोपहर 2बजे तक ही खुलेंगे बजार

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d