Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Covid-19 : यूपी में आ रहे प्रवासी श्रमिको में बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव, 143 नए केस, 4748 पहुंचा आंकड़ा

जनवाद टाइम्स 19 May 2020
IMG-20200519-WA0056
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक बड़ी तादाद में संक्रमित पाए जा रहे हैं। प्रवासी श्रमिक 22.2 की दर से प्रभावित हो रहे हैं, जबकि प्रदेश में अभी तक संक्रमण की दर 2.6 फीसदी ही है। मंगलवार को 143 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह अब तक 4748 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अब तक 2783 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।
यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी है।
IMG 20200519 WA0056

★ अब तक 565 श्रमिक कोरोना से संक्रमित
उन्होंने बताया कि आशा बहुओं की टीम ने अब तक करीब 4 लाख 76 हजार मजदूरों को सर्वे किया। इसमें 565 कोरोना वायरस के लक्षण वाले श्रमिक मिले। इनमें 117 श्रमिकों की जांच रिपोर्ट आई तो पता लगा कि इनमें 26 पॉजिटिव और 191 निगेटिव हैं। प्रवासी श्रमिक 9 गुना दर से संक्रमित हो रहे हैं।

★ सभी जिलों में शुरू होंगी टेस्टिंग लैब
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रत्येक जिले में टेस्टिंग  लैब शुरू की जाएगी। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रवासी श्रमिक बड़ी मात्रा में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसलिए ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों पर इन्हें होम क्वारंटाइन करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 81 हजार से  ज्यादा सर्विलांस टीमों ने तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु एप के एलर्ट का भी उपयोग किया जा रहा है। इसी के साथ संक्रामक विभाग के नियंत्रण केन्द्र पर 20 हजार 768 कॉल आ चुकी हैं। इन कॉलों के आधार पर 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई
Next: Uttar Pradesh : शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने काली पट्टी बांध कर किया आक्रोश व्यक्त किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.