Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 सैनिकों की पत्नियों और 11 पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

जनवाद टाइम्स 21 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: The wives of 10 soldiers martyred in the Kargil war and 11 ex-soldiers were specially honored
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण ने अपने बयान में कहा, कुंभ सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि विचारों के आदान प्रदान का भी संगम है।

IMG 20250221 WA0046
समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया, जो अपने परिजनों की शहादत के बावजूद राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इसके अलावा, 11 पूर्व सैनिकों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।IMG 20250221 WA0044

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में सेना देश की रक्षा करती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा महाकुंभ में निराश्रित वृद्धजनों के लिए 100 बेड का एक अस्थाई वृद्धाश्रम भी बनाया गया है, जहां प्रदेश भर से बुजुर्गों को लाकर संगम स्नान कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को सुनने की मशीन, छड़ी, कमर के लिए बेल्ट आदि उपकरण भी प्रदान किया जा रहा है।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: The wives of 10 soldiers martyred in the Kargil war and 11 ex-soldiers were specially honored
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके पुनर्वास और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में कर्नल एके मिश्रा, रजत बंबानी, अमित सिंह और अनिल भार्गव प्रमुख रहे। इसके अलावा, वारंट ऑफिसर श्रीराम शिवहरे, टीपी वर्मा, पीबी सिंह, प्रमोद शुक्ला, डीबी सिंह, सूबेदार संजीव चौरसिया और मदन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया संगम स्नान
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:गंगा नदी के जल की शुद्धता पर सवाल उठाने वालों को देश के शीर्ष वैज्ञानिक ने प्रयोगशाला में झूठा साबित किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.