Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लॉक डाउन 4.0: पंजाब, महाराष्ट्र ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, यूपी में शर्तों के साथ मिल सकती है ये छूट

जनवाद टाइम्स 17 May 2020
IMG_20200517_155110
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : सरकार लॉकडाउन 4 में मेट्रो का संचालन शुरू करेगी। हालांकि यह 15-15 मिनट के अंतराल पर होगा और यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्यों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार ऐसा ही ऐलान कर सकती है। हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी जाएंगी, ताकि जीवन धीरे धीरे पटरियों पर आ सके।

IMG 20200517 155110

★ उत्तर प्रदेश में कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिल सकती है। योगी सरकार ने अभी भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को नहीं खोलने के संकेत दिए हैं। सरकार आर्थिक गतिविधि फिर से शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। जरूरी चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुल सकती हैं। मिठाई की दुकानों को होम डिलीवरी देने के उद्देश्य से खोला जा सकता है। हालांकि रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में सरकार रियायत नहीं देने के पक्ष में है।

IMG 20200517 155056

★ लॉकडाउन 4.0 में सरकार कई रियायतें दे सकती है, जिसमें मेट्रो, बस और कैब सेवाओं का परिचालन भी शामिल है। हालांकि मेट्रो का परिचालन 15-15 मिनट के अंतराल पर होगा और यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही यात्रा के लिए आरोग्य सेतु एप और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

IMG 20200517 155133

★ देश के 30 शहरों में लॉकडाउन 4 में भी पहले की तरह सख्ती लागू रहेगी। इनमें मुंबई, पुणे, ग्रेटर चेन्नई, अहमदाबाद, थाणे, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बहरमपुर, सोलापुर और मेरठ का नाम शामिल है। इन शहरों में ही कोरोना के करीब 80 फीसदी मामले मिले हैं।

★ बता दें कि देश में अभी भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 4987 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा है। इस दौरान देश में 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 90927 हो गई है। इनमें से 53946 एक्टिव केस हैं और 34109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर भी कहा जा सकता है कि सरकार लॉकडाउन बढ़ाएगी।

Post navigation

Previous: Uttar News : यूपी सीएम के निर्देश पर शिवपाल सिंह महाविद्यालय में रोके गए प्रवासियों की प्रशासन से गुहार
Next: संवाद : चल मुसाफ़िर तेरे कदम ना थके मैं दुआ करूंगा – डॉ धर्मेंद्र कुमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.