Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

औरैया में दो ट्रको के बीच भीषण हादसा 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत,38 गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 16 May 2020
IMG-20200516-WA0005
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह : उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है. यहां दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत हो गई है. 38 मजदूर घायल है जिसमे 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ है. बताया जा रहा है ट्रकों में सवार मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे.

 

IMG 20200516 WA0005

देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं. जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं.

 

IMG 20200516 WA0004

इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं बताया जाता है कि नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़ी डीसीएम में टकराने से ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्राला में में आटा की बोरियां भरी हुई थीं, जबकि श्रमिक इन बोरियों के ऊपर बैठे हुए थे। हादसे में ज्यादातर श्रमिक इन बोरियों में दब गए ,जब तक उन्हें निकाला गया इनमें से कई दम तोड़ चुके थे, कुछ ने जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।

IMG 20200516 111528

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि राजस्थान के नंबर वाले ट्रॉला पर सवार ज्यादातर लोग झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और कुछ यूपी के रहने वाले थे।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर बचाव व राहत कार्य मे लगे हुये है।घटना लगभग सुबह के 3.30 बजे की है।

 

Post navigation

Previous: Agra Uttar Pradesh : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर उठाये सवाल
Next: Uttar Pradesh : कोरोना काल मे उ० प्र० का एक बेलगाम कार्यवाहक प्रबंध निदेशक, प्रदेश सरकार के आदेशों की उडाता धज्जियाँ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.