Bihar News दशहरा (दुर्गा पूजा) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

Bihar News Flag march was conducted to ensure that Dussehra (Durga Puja) was celebrated in a peaceful and harmonious environment
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दशहरा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन के नेतृत्व में बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इसके साथ ही बेतिया शहर अवस्थित कई दुर्गा पूजा पंडालों का मुआयना भी किया गया।Bihar News Flag march was conducted to ensure that Dussehra (Durga Puja) was celebrated in a peaceful and harmonious environment

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की बात कही गयी। जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि आपसी भाईचारे के साथ दशहरा त्यौहार मनाएं।

Bihar News Flag march was conducted to ensure that Dussehra (Durga Puja) was celebrated in a peaceful and harmonious environmentजिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे तथा अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके।

Trending News