Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News कैम्प मोड में लंबित म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व कार्यों को कराएं निष्पादित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 11 October 2024
Bihar News Get pending mutation and other revenue works executed in camp mode: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राजस्व कार्यों यथा-दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, ई-मापी अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन कराने तथा प्राप्त हो रहे आवेदनों का ससमय निष्पादन कराने को लेकर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी।Bihar News Get pending mutation and other revenue works executed in camp mode: District Magistrate

दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि कैम्प मोड में एक सप्ताह के अंदर लंबित मामलों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी चनपटिया एवं मझौलिया अत्यंत ही गंभीरता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ लंबित दाखिल-खारिज के मामलों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) सहित अन्य राजस्व कार्य परिमार्जन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, ई-मापी आदि से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर अविलंब तीव्र गति से निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। राजस्व कार्यों के निष्पादन में गड़बड़ी, लापरवाही, शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि राजस्व कार्यों का सतत अनुश्रवण करेंगे। साथ ही लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से कराना सुनिश्चित करेंगे। लंबित मामले रहने पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता जिम्मेवार होंगे।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता राजस्व कार्यों के निष्पादन को अत्यंत ही गंभीरता से लें। साथ ही इस कार्य में अभिरूचि नहीं लेने वाले तथा लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले राजस्व कर्मचारी सहित अन्य कर्मियों के विरूद्ध प्रतिवेदित करें। ऐसे राजस्व कर्मचारी, कर्मियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के साथ ही सुधार नहीं होने की स्थिति में बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जायेगी।Bihar News Get pending mutation and other revenue works executed in camp mode: District Magistrate

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया,
विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार सहित भिम सुधार उप समाहर्ता, बेतिया एवं नरकटियागंज, सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News दशहरा (दुर्गा पूजा) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च
Next: Bihar News जांच और कार्यादेश के बाद भी पहली किश्त के लिए 5 साल से भटक रहे 139 शहरी गरीब परिवार:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.