Bihar News मधुरी पंचायत के नकछेद बहुअरवा में स्मार्ट मीटर का विरोध करने वालों पर किया गया मुकदमा वापस ले सरकार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

Bihar News Government should withdraw the case filed against those opposing smart meters in Nakched Bahuarwa of Madhuri Panchayat - Virendra Prasad Gupta
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मधुरी पंचायत के नकछेद बहुअरवा में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर जिला प्रशासन ने दो नामजद सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, इस प्रकार दर्जनों गाँवों के सैकड़ों लोगों मुकदमा किया गया है. आगे धमकी दिया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर का जो भी विरोध करेगा उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल में डाला जाएगा. अडानी के खजाने भरने के लिए मोदी- नितीश की सरकार गरीबों से जबरदस्ती वसूली करने के लिए अंग्रेज़ी शासन से भी क्रुरता से पेश आ रही है उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं.
आगे विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की स्मार्ट मीटर गरीबों का गला घोटने वाला मीटर है। मोदी- नितीश की सरकार द्वारा जबरदस्ती थोपा जा रहा है। जिसे गरीब बर्दास्त नहीं करेंगे।

Bihar News Government should withdraw the case filed against those opposing smart meters in Nakched Bahuarwa of Madhuri Panchayat - Virendra Prasad Gupta
माले नेता ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जनता द्वारा जो रिपोर्ट आ रही है उसमें तीन गुना अधिक आ रहा है, इससे भी खतरनाक शून्य बैलेंस कराने के बाद में लाखों- लाख का बीच में बिजली बिल आ जा रहा है, यह जनता को तंग तबाह परेशान करने के साथ साथ लूटने वाली स्किम है।नेता ने कहा की अडानी का खजाना भरने के बदले बिहार की सरकार को चाहिए कि अन्य राज्य के तर्ज पर बिहार में भी सभी गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाय लेकिन फ्री बिजली देने के बदले सरकार गरीबों को लूट ही रही है।Bihar News Government should withdraw the case filed against those opposing smart meters in Nakched Bahuarwa of Madhuri Panchayat - Virendra Prasad Gupta

माले विधायक ने सरकार से मांग किया की मधुरी पंचायत के नकछेद बहुअरवा में किया गया मुकदमा वापस ले सरकार और गरीबो पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर थोपने पर तत्काल रोक लगाया जाय और सभी गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली दिया जाय। अन्यथा अब गरीब गांव गांव में एकजुट होकर बिजली विभाग के अधिकारियों को घेरने का काम करेगी।

Trending News