Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- सर्वे के दौरान बेतिया राज की कोई भी भूमि नहीं छूटे : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 9 October 2024
Bihar News- No land of Bettiah Raj should be left out during the survey: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया राज के परिसम्पतियों के सर्वे को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में कार्यशाला-सह-बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रबंधक, बेतिया राज, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी शिविर प्रभारी एवं कानूनगों उपस्थित थे।Bihar News- No land of Bettiah Raj should be left out during the survey: District Magistrate

कार्यशाला-सह-बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस जिले के 16 अंचलों (गौनाहा एवं मैनाटांड़ को छोड़कर) में बेतिया राज की कुल-9758-72-743 एकड़ भूमि अवस्थित है। अध्यक्ष, राजस्व पर्षद, बिहार की अध्यक्षता में विगत दिनों सम्पन्न बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में पश्चिम चम्पारण जिला में अवस्थित बेतिया राज की परिसम्पतियों का सर्वे, जिला में पदस्थापित सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर के माध्यम से कराने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।Bihar News- No land of Bettiah Raj should be left out during the survey: District Magistrate

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र के लिए सहायक व्यवस्थापक, बेतिया राज नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे मैन्यूअल में निहित प्रक्रिया के तहत विधिवत रूप से सर्वे कराना सुनिश्चित किया जाय। भूमि के सत्यापन के क्रम में यह विशेष ध्यान दें कि बेतिया राज की कोई भी भूमि छूट ना जाए। यदि किसी के द्वारा दावा किया जाता है तो उनसे दावा का आधार मांगना और उसका सत्यापन बेतिया राज से कराने के उपरांत ही निर्णय लेना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता को सर्वें कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। सभी अंचलाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ सर्वें कार्य का मिलान सही तरीके से करायेंगे तथा अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, लापरवाही, शिथिलता पर संबंधित के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सभी शिविर प्रभारी, कानूनगों अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सर्वे कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सर्वे कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि 01.04.1897 के बाद राजस्व पर्षद को छोड़कर किसी को भी भूमि बंदोबस्त करने, लीज करने का अधिकार नहीं है। यदि किन्ही के द्वारा कागजात के आधार पर दावा किया जाता है तो उनके कागजात का सत्यापन बेतिया राज से कराया जाएगा।

कार्यशाला को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रबंधक बेतिया राज, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए सर्वें के बिन्दु पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।Bihar News- No land of Bettiah Raj should be left out during the survey: District Magistrate

इस अवसर पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी,
प्रमोद कुमार, प्रबंधक, बेतिया राज, अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार सहित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी शिविर प्रभारी एवं कानूनगों आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 10 गर्भवती महिलाओं का कराया गया सुरक्षित संस्थागत प्रसव
Next: Bihar News मधुरी पंचायत के नकछेद बहुअरवा में स्मार्ट मीटर का विरोध करने वालों पर किया गया मुकदमा वापस ले सरकार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.