Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 14 September 2024
Bihar News-District Judge, District Officer and Superintendent of Police inaugurated the National Lok Adalat  
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय का लाभ: जिला जज।

मुकदमों से मुक्ति पाने का अवसर है लोक अदालत, लाभ उठाएं : डीएम

मुकदमे में समझौते के लिए त्याग भाव जरूरी : एसपी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज सिविल कोर्ट परिसर, हाजीपुर में किया गया।

Bihar News-District Judge, District Officer and Superintendent of Police inaugurated the National Lok Adalat  
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज श्री ओम प्रकाश सिंह, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा , आरक्षी अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हम सभी का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय का लाभ पहुंचाया जा सके। लोगों को राहत दिलाई जा सके तथा समाज में अमन-चैन एवं भाईचारा का माहौल कायम हो । उन्होंने कहा कि शिविर में आप सभी अपने-अपने मुकदमा को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये ।
लोक अदालत द्वारा किए गए फैसले अंतिम होता है तथा इसका अपील नहीं होता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में प्रत्येक पंचायत में सरपंच की व्यवस्था की गई है, जहां पर ग्रामीण स्तर पर न्यायिक व्यवस्था बनाई गई है। सरपंच के माध्यम से भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मुकदमा का निस्तारण कर सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि मुकदमों से मुक्ति पाने एक अवसर है लोक अदालत। उन्होंने अपील की है कि इसका लाभ उठाते हुए सभी अपने मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराये।

Bihar News-District Judge, District Officer and Superintendent of Police inaugurated the National Lok Adalat  
इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक वैशाली श्री हर किशोर राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आप अपने मुकदमों का निस्तारण करा कर कोर्ट कचहरी के चक्कर से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुकदमे में समझौता के लिए आवश्यक है कि दोनों पक्ष अपने अंदर त्याग का भावना रखें ताकि समझौता हो सके।

Bihar News-District Judge, District Officer and Superintendent of Police inaugurated the National Lok Adalat  
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव कमल , नवीन कुमार ठाकुर, जिला बार एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह ने अपनी बातों को रखा ।
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य श्री सुधीर कुमार शुक्ला ने किया।
आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली रितु कुमारी ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक 
Next: Bihar News – आज लगभग 2 बजे दिन मे बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव एन एच 322 स्थित फिलपकाड के डिलीवरी बांय को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.