Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक 

जनवाद टाइम्स 14 September 2024
Bihar News-District Officer held a review meeting to identify land for the construction of Panchayat Government Building.
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

अनुमंडल पदाधिकारी विशेष पहल कर इस दिशा में करें कार्रवाई : डीएम।

आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सभी एसडीएम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी डीसीएलआर के साथ समीक्षा बैठक की।

Bihar News-District Officer held a review meeting to identify land for the construction of Panchayat Government Building.
समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एसडीम हाजीपुर, राजस्व प्रभारी पदाधिकारी तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल , हाजीपुर, महनार और भवन निर्माण विभाग के अभियंता गण मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु शेष बच गए भवनों के लिए जमीन चिन्हित करने हेतु सभी पदाधिकारी और अभियंता संयुक्त रूप से पंचायत का भ्रमण करें।
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव आदि के साथ सभी जमीन के कागजात और नक्शा लेकर पंचायत में जाएं और रिपोर्ट दें।
विदित हो कि वैशाली जिला में 278 पंचायत सरकार भवन बनना है, जिसमें से 44 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुका है।
11 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है।
164 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित हो चुका है।
इसमें से 79 पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा 85 पंचायत सरकार भवन का निर्माण भवन निर्माण प्रमंडल, वैशाली द्वारा किया जाना है। बाकी बच्चे 59 पंचायत सरकार भवन के लिए 9 के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। बाकी बचे 50 पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु आज बैठक बुलाई गई थी।

Bihar News-District Officer held a review meeting to identify land for the construction of Panchayat Government Building.
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी और अभियंताओं को निर्देश दिया कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराएं।

Post navigation

Previous: Bihar News -स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
Next: Bihar News-राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.