Bihar News – आज लगभग 2 बजे दिन मे बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव एन एच 322 स्थित फिलपकाड के डिलीवरी बांय को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया
संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /रहिमापुर ।
भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला कमेटी सदस्य डॉक्टर ज्वाला कुमार रामनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बंराटी थाना केबहुआरा निवासी फ्लिपकाड के डिलीव री बॉय स्वर्गीय जामुन पासवान के पुत्र रामलाल पासवान को अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की घटना की निंदा किया है।

सरकारी स्तर से घायल रामलाल पासवान के इलाज की व्यवस्था करने की मांग, एवं वैशाली जिला में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रित करने की मांग राज्य सरकार से किया है।
नेताओं ने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार/भाजपा/लोजपा की सरकारबिहार में सुशासन का दावा करती है, लेकिन वैशाली जिलासहित पूरे बिहार में अपराधियों का तांडव नृत्य जारी है। नेताओं ने कहा कि बिदुपुर थाना के खजबता में 2 दिन पहले दिनदहाड़े विपिन कुमार पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, और आज फिर दिनदहाड़े रामलाल पासवान को गोली मार दिया गया। अगर यह सुशासन है, तो अपराधी राज कैसा होगा। नेताओं ने बिहार में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है।

आगामी 24 सितंबर को हाजीपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय पर बढ़ते अपराध, वादा के मुताबिक सभी 6000 मासिक आय वालेगरीबों को आय प्रमाण पत्र देकर 2/2 लाख रुपया लघु उद्यमी योजना से देने, 5 डेसिमल आवासीय जमीन और पक्का मकान देने के मांग पर धरना प्रदर्शन करने का घोषणा किया है।