Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ट्रैक्टर के बम्पर में लगा छड़ युवक के पेट मे घुसा युवक की हुई दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स 4 September 2024
Bihar News: A rod fitted in the bumper of a tractor pierced the stomach of a young man, causing a painful death
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर के बम्फर में लगे छड़ पेट में घुसने से एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

Bihar News: A rod fitted in the bumper of a tractor pierced the stomach of a young man, causing a painful death

पूरा मामला गोबर्धना थाना क्षेत्र का है ।जहां काला कुमहीया गांव के समीप ट्रैक्टर फस गया था इसी दौरान ट्रैक्टर को निकालने के लिए ड्राइवर ने कुछ लोगों को बंफ़र पर खड़ा किया जिसके कारण ट्रैक्टर का अगला भाग खड़ा नहीं हो पा रहा था,लेकिन इसी बीच में ट्राली का हिच टूट जाने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बम्फ़र पर खड़े युवक का पैर फिसल गया और युवक ट्रैक्टर के बंफ़र मे लगे लोहे के रडनुमा छड़ पर गिर गया जिससे छड़ उसके पेट में घुस गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया वहां मौजूद मजदूरो ने उसे ग्लैमर मोटरसाइकिल पर लादकर रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। हैरत कि बात है कि गंभीर रूप से जख़्मी युवक को अस्पताल ले जाने के लिए न तो एम्बुलेंस मिली औऱ ना हीं शव लें जाने के लिए मोर्चरी वाहन उपलब्ध हों सकी लिहाजा बाइक पर अस्पताल लाये गए युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित क़र दिया।

Bihar News: A rod fitted in the bumper of a tractor pierced the stomach of a young man, causing a painful death

मृत युवक की पहचान सोनखर पंचायत के बरवा बंजरिया वार्ड नंबर 02 निवासी कमलेश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। इधर जैसे ही अस्पताल लाये लोगों को पता चला कि विकास की मौत हो चुकी है लोग शव को कंधे पर लेकर भागने का प्रयास करने लगे। दोनों युवक काफी डरे सहमे हुए थे। अस्पताल से बाहर निकले युवाओं को कुछ लोगों द्वारा पूछताछ के क्रम में रोका गया , लेकिन दोनों युवक कुछ भी बताने से कतरा रहे थे,तभी किसी ने इस घटना की जानकारी रामनगर थाने में पुलिस को दे दी।Bihar News: A rod fitted in the bumper of a tractor pierced the stomach of a young man, causing a painful death

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजनें में जुटे हैं और साथ ही मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। अब पुलिस घटना की जांच औऱ कार्रवाई में जुटी हुई है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे दोनों युवक मृत युवक का शव कंधे पर लाद कर भागने का प्रयास कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News जंगली हाथियों का आक्रामक रुख एसएसबी आउट पोस्ट और वाल्मीकि आश्रम बस्ती में की तोड़फोड़
Next: Bihar News मीना बाजार क्षेत्र अब से जल जमाव की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.