Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-हाजीपुर के मास्टर प्लान -2041 पर जिला पदाधिकारी ने की बैठक

जनवाद टाइम्स 10 July 2024
Bihar News-हाजीपुर के मास्टर प्लान -2041 पर जिला पदाधिकारी ने की बैठक
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा हाजीपुर के जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान 2041 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में बैठक की गई। बैठक में कई भागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
मास्टर प्लान के कंसलटेंसी एजेंसी मेसर्स टेक्मेट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत स्टेज 3 का डाटा कलेक्शन तथा एनालिसिस की समीक्षा की गई।

Bihar News-हाजीपुर के मास्टर प्लान -2041 पर जिला पदाधिकारी ने की बैठक

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि हाजीपुर आयोजना क्षेत्र के सभी स्टेकहोल्डर के साथ अलग-अलग बैठक आयोजित की जाए।हाजीपुर के विधायक श्री अवधेश सिंह ने सुझाव दिया कि हाजीपुर- महनार (8 लेन ) ,हाजीपुर- जंदाहा (6 लेन) नदी पुल को आपस में कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु अधिक चौड़ी सड़क बनाया जाए। साथ ही कोनहारा घाट से कालीघाट को जोड़ने वाली पुल एवं सड़क के चौड़ाई बढ़ाते हुए मास्टर प्लान 2041 में इसे शामिल करने का सुझाव दिया गया।
हाजीपुर आयोजन क्षेत्र की नदियों, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए जल की शुद्धता बढ़ाना एवं उनके किनारे के क्षेत्र सौंदरीकरण का सुझाव दिया गया। नदियों के किनारे बाजार को विकसित करने का सुझाव दिया गया, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

Bihar News-हाजीपुर के मास्टर प्लान -2041 पर जिला पदाधिकारी ने की बैठक
सुझाव दिया गया कि सुव्यवस्थित सीवर एवं ड्रेनेज सिस्टम को इस प्लान में शामिल किया जाए। मास्टर प्लान में इंडस्ट्री को विकसित करने का भी सुझाव दिया गया।नदियों के तटवर्ती क्षेत्र में कटाव रोकने के लिए और कटाव काम करने के लिए वानिकी को प्रोत्साहित करने तथा इसे संरक्षित करने का प्रावधान मास्टर प्लान में शामिल करने का सुझाव आया।जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि वैशाली के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए गणतंत्र की जननी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा के क्रम में हाजीपुर में आवासन आदि को भी मास्टर प्लान 2041 में शामिल किया जाए।

सौर ऊर्जा, सीएनजी आधारित ऊर्जा वाले वाहनों का प्रयोग, स्ट्रीट वेंडर हेतु कार्य योजना, स्किल डेवलपमेंट पर जोर ,बड़ी-बड़ी कंपनियों के असेंबलिंग प्लांट अधिष्ठापन, लेबर इंटेंसिव इंडस्ट्री की स्थापना ,स्पेशल इकोनामिक जोन की स्थापना,रोड, वॉटर लॉगिंग और रेलवे का इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टर हब को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया।पटना मेट्रो को हाजीपुर तक एक्सटेंशन करने का प्रस्ताव भी आया। मैन्युफैक्चरिंग तथा असेंबलिंग बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशल इकोनामिक जोन का प्रावधान शामिल करने का सुझाव भी दिया गया।
बैठक में नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, नगर परिषद के सभापति तथा कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news डबल मर्डर से मधुबनी धनहा का इलाका थर्राया हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में
Next: Bihar News-कई प्रकार की अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोप में हाजीपुर अंचल कार्यालय का लिपिक निलंबित

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.