Prayagraj news :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने की दृष्टिगत प्रयागराज जनपद के सौंदर्यीकरण के संबंध में मंडलायुक्त एवं मेला अधिकारी तथा समस्त संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Prayagraj news: A meeting was held under the chairmanship of Divisional Commissioner and Fair Officer and all concerned officials regarding the beautification of Prayagraj district with a view to make Mahakumbh 2025 divine and grand.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत प्रयागराज जनपद के सौंदर्यीकरण के संबंध में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी तथा समस्त संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त कार्यालय स्थित गाँधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम पर्यटन की दृष्टिकोण से जनपद के प्रमुख स्थानों पर फसाद लाइटिंग लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसके अंतर्गत नैनी ब्रिज, शंकर विमान मंडपम, अलोप शंकरी मंदिर, नागवासुकी, श्रृंगवेरपुर धाम, ओडीफोर्ड तथा शास्त्री ब्रिज को विभिन्न प्रकार की फसाद लाइटिंग से सजाया जायेगा।IMG 20240702 WA0066

लगभग दस लाख स्क्वायर फिट में स्ट्रीट आर्ट बनाने के दृष्टिगत कंटेंट भी फाइनलाइज किया जा रहा है जिसकी वेटिंग एक सक्षम समिति से करा ली गई है ताकि वॉलपेंटिंग एवं म्यूरल्स के माध्यम से प्रयागराज एवं महाकुंभ की महिमा पूर्णतः दर्शाई जा सके। शहर के विभिन्न स्थानों पर ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट के दृष्टिगत डीएफओ द्वारा कुंभ मद से 1.5 लाख पेड़ भी लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त शहर की 96 सड़कों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रयागराज के सभी मुख्य मार्गों, फ्लाईओवर का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। विद्युत विभाग द्वार परेड एरिया, एयरपोर्ट एवं बागांबरी रोड पर अंडरग्राउंडिग का काम तथा पेशवाई एवं अन्य मुख्य मार्गों पर फाइबर एवं सर्विस केवल की बंडलिंग का काम कराया जायेगा।Prayagraj news: A meeting was held under the chairmanship of Divisional Commissioner and Fair Officer and all concerned officials regarding the beautification of Prayagraj district with a view to make Mahakumbh 2025 divine and grand.

आने वाले श्रद्धालुओं के बेहतर गाइडेंस हेतु प्लेस आइडेंटिफ़िकेशन के 175, ओवरहेड 12, एडवांस डायरेक्शन साइन बोर्ड 106, पार्किंग बोर्ड 305, मल्टी लिंग्वल साइन बोर्ड 150 एवं मैप टाइप इमेज बोर्ड 48 लगाए जा रहे हैं। बैठक में मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है की शहर के सभी अवैध साइन बोर्डों को चिह्नित कर हटाएं तथा अवैध रूप से साइन बोर्ड लगा रहे एजेंसियों एवं व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News