डीएम तरनजोत सिंह ने मंगलपुर और रेवहिया में कटाव स्थलों का लिया जायजा

IMG-20260909-WA0005
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार, 9 सितंबर 2026 को बगहा-02 प्रखंड के मंगलपुर पंचायत तथा मधुबनी प्रखंड के रेवहिया गांव में कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से कटाव की वर्तमान स्थिति तथा अब तक किए गए निरोधात्मक एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

IMG 20260909 WA0006

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रोहुआ नाला में पानी के दबाव एवं संभावित जल प्रवाह की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं से जानकारी ली कि किन-किन स्थानों पर पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है तथा इससे आसपास के क्षेत्रों में कटाव एवं बाढ़ का कितना प्रभाव पड़ सकता है।

कार्यपालक अभियंता, फ्लड डिविजन, बगहा ने जिला पदाधिकारी को कटाव प्रभावित स्थलों पर किए जा रहे कार्यों, जल प्रवाह की स्थिति तथा संभावित संवेदनशील स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी ने कटावरोधी एवं सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों एवं सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कटावरोधी कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग, तटबंधों की निगरानी तथा आवश्यकता के अनुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।

डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि कटाव की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए संवेदनशील स्थलों पर समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित संबंधित स्थानीय पदाधिकारी, अभियंता एवं कर्मी उपस्थित रहे।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News