Prayagraj News : ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः खुलने पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया

Prayagraj News : ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः खुलने पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

शासन की मंशा के अनुरूप ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों को अभिप्रेरणा, मनोबल में वृद्धि तथा विद्यालयों में उत्साहवर्द्धक वातावरण के सृजन तथा नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि लाने हेतु नगर क्षेत्र के संविलयन विद्यालय पुराना कटरा-2 में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु मुख्य अतिथि श्री गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को रोली टीका लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

IMG 20240702 WA0060 बच्चों को स्टेशनरी तथा मिष्ठान्न वितरण के पश्चात कक्षा-1 तथा कक्षा-2 के बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों को आर्शीवचन देते हुये कहा कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर नया उत्साह और नयी ऊर्जा के साथ सभी शिक्षक तथा बच्चे पठन-पाठन में जुट जायें। निपुण वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप सभी विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारम्भ कर दिया जाये तभी जनपद प्रयागराज प्रदेश में अच्छी रैंकिंग हासिल कर सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में नगर क्षेत्र में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सभी विद्यालय 19 पैरामीटर पर संतृप्त हो रहे है।

IMG 20240702 WA0062स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 12 विद्यालयों को मुख्यमन्त्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रयागराज नगर निगम द्वारा 24 विद्यालयों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है तथा 24 विद्यालयों का पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। सभी विद्यालयों में कक्षा-कक्ष रूपान्तरण के तहत बच्चों में कक्षा अनुरूप दक्षताओं की प्राप्ति हेतु बाला पेन्टिंग करायी जा रही है। बाला पेंटिग के द्वारा विद्यालय भवन को शिक्षण सहायक भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे बच्चों को विद्यालय में आकर्षक वातावरण मिलेगा तथा निपुण वार्षिक कार्य योजना के तहत निपुण विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होने नगर क्षेत्र के संविलयन विद्यालय पुराना कटरा-2 में बाला पेटिंग का अवलोकन किया तथा प्री-प्राइमरी के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा प्री-प्राइमरी कक्षा से कक्षा 2 तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये।

Prayagraj News : ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः खुलने पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया
जिलाधिकारी महोदय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों को अभिप्रेरणा, मनोबल में वृद्धि तथा विद्यालयों में उत्साहवर्द्धक वातावरण के सृजन तथा नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि लाने हेतु समस्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न विकास खण्डों के विद्यालयों में बच्चों को रोली टीका लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार जनपद प्रयागराज के समस्त ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने विद्यालय पहुँचकर बच्चों का स्वागतरोली टीका लगाकर तथा माला पहनाकर किया।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News