Bihar News-एक्शन मोड में डीएम तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित

Bihar News- DM in action mode, three revenue employees suspended
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
हाजीपुर, 1 जुलाई। कार्य में लापरवाही,उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद दाखिल खारिज के लंबित मामले को निष्पादित नहीं कर लंबी अवधि से लंबित रखने के आरोप में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ये राजस्व कर्मचारी हैं – महनार अंचल के धर्मेंद्र कुमार, गोरौल अंचल के अनवारूल हक तथा हाजीपुर अंचल के राहुल कुमार।इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने हेतु आरोप पत्र की मांग संबंधित अंचलाधिकारी से की गई।Bihar News- DM in action mode, three revenue employees suspended

मालूम हो कि 24 जून को जिला पदाधिकारी ने राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक में लंबित दाखिल खारिज के मामले को मामले में सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि इसे एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करें। एक सप्ताह के बाद आज 1 जुलाई को विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ हल्कावार समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि महनार अंचल, गोरौल अंचल और हाजीपुर अंचल के एक एक राजस्व कर्मचारी द्वारा काफी लापरवाही बरती गई है। इनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। जबकि अन्य अंचलों के प्रदर्शन में अपेक्षाकृत काफी सुधार आया है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने इन तीन राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

Bihar News- DM in action mode, three revenue employees suspended
समीक्षा बैठक में एडीएम श्री विनोद कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व अनु कुमारी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News