Etawah News : कम्युनिटी किचन में रोटी मैकिंग ऑटोमेटिक मशीनें चालू, एक घण्टे में 1600 रोटियां हो रही तैयार

IMG_20200428_171609
Share News

 

संवाददाता दिलीप कुमार :  इटावा लॉकडाउन में संकट के समय में कम्युनिटी किचन के जरिए हर दिन सैकड़ों लोगों को गर्म और गुणवक्ता पूर्ण खाना खिलाने की चुनौती है। ऐसे में आगरा से आयीं दो रोटी मेकिंग मशीनें काम आ आईं, इनसे हर घंटे 1600 रोटियां तैयार होने लगी हैं। इस नई व्यवस्था की शुरुआत किचन के प्रभारी ईओ ने की।

IMG 20200428 171609

आगरा से आई दो रोटी मेकिंग मशीनों के जरिए इटावा क्लब में संचालित कम्युनिटी किचन में रोटी बनाने की शुरुआत की गई। अभी तक यहाँ प्रशासन व स्वयं सहायता के लोगों व संस्थाओं से मिली मदद के जरिए पूड़ी, सब्जी, चावल, तहरी की व्यवस्था की गयी थी। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक मशीन प्रति घंटे में एक व्यक्ति की मदद से 800 रोटियां तैयार कर सकता है। दो मशीनों के जरिए हर घंटे 1600 रोटियां तैयार की जा रही है। जिनके जरिए 640 पैकेट तैयार हो रहे हैं। खाद्य व स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानकों के अनुसार रोटियां को तैयार कराया जा रहा है। नई व्यवस्था की शुरुआत करते हुए उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ किचन को संचालित करने में मदद मिलेगी बल्कि लोगों को भी रोटी के पोषक तत्व मिल सकेंगे। फिलहाल कम्युनिटी किचन के जरिए प्रतिदिन 8000 से अधिक भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Trending News