संवाददाता –राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
राजापाकर प्रखंड मुख्यालय में खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किए जाने को लेकर जिला स्तरीय खो खो खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक हाई स्कूल राजापाकर रोड मे स्थित जय नारायण राय के भवन परिसर में आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली जिला खो खो खेल संघ के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, सचिव धीरज कुमार उपस्थित हुए।बैठक में प्रखंड के सभी खो-खो खिलाड़ी सहित शिक्षाविद, समाजसेवी, ग्रामीण भी उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक चतुर्भुज प्रसाद सिंह एवं संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया।बैठक में प्रखंड स्तरीय खो खो खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें सर्व समिति से हाई स्कूल राजापाकर के खेल मैदान में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खेल के आयोजन कराए जाने पर सहमति हुई।वहीं बैठक में खेल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खेल के आयोजन समिति के गठन किए जाने का निर्णय लिया गया।वही अगली बैठकआगामी रविवार को होगी जिसमें खेल समिति के गठन होगा एवं प्रारूप तैयार किया जायेगा।
बैठक में खेल जगत के खिलाड़ी समाजसेवी ,शिक्षाविद, बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे। मौके पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ,फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी कृष्ण कुमार वर्मा, चतुर्भुज प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, जय नारायण राय, एवं खो खो खिलाड़ियों में कुंदन कुमार ,बबलू कुम