संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर । मूंग का बीज एवं अंतर्वत्ति खेती के लिए मक्का और मूंग के बीज का आवंटन और वितरण की सूची सार्वजनिक करने की मांग जिला कृषि पदाधिकारी वैशाली से की है।

किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष सुमन कुमार, जिला सचिव गोपाल पासवान, सह सचिव राम पारस भारती, और राज्य परिषद सदस्य प्रेमा देवी ने संयुक्त बयानदे कर बताया कि वैशाली जिला में मूंग बीज के वितरण, अंतर्वत्ति खेती के लिए मक्का और मूंग के बीच के वितरण में भारी अनियमितता हुई है, हजारों वैसे किसान जो ऑनलाइन आवेदन कर रखे थे, उन्हें बीज नहीं दिया गया, बताया जा रहा है कि बीज समाप्त हो गया है, आवंटित बीज किन किसानों को दिया गया इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए, मूंग के बीज और अंतर्वत्ति खेती के लिए दी गई मक्का और मूंग के बीज का उपयोग किस जमीन में किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
नेताओं ने कहा कि बीज वितरण में अनियमितता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा, अन्यथा कृषि विभाग वैशाली जिले को बीज आवंटन की मात्रा, और सभी प्रखंडों में जिन किसानों के बीच बीज वितरित की गई है उनका नाम पता 15 दिनों के अंदर सार्वजनिक करें