अम्बेडकर नगर न्यूज आबकारी विभाग द्वारा आलापुर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर 5 कुंतल दलहन ,100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

अम्बेडकर नगर न्यूज आबकारी विभाग द्वारा आलापुर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर 5 कुंतल दलहन ,100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस प्रशासन के साथ आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है और सीओ सर्किल आलापुर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया साथ ही 5 कुंतल शराब बनाने का लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

अम्बेडकर नगर न्यूज आबकारी विभाग द्वारा आलापुर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर 5 कुंतल दलहन ,100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदआपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव के दिशानिर्देशन मे क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना राजेसुल्तानपुर, थाना जहांगीरगंज, व थाना आलापुर एवं आबकारी विभाग द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण व विक्रय की रोकथाम हेतु टीमों का गठन कर चलाए जा रहे। अभियान में माझा कम्हरिया, चांडीपुर, सिद्धनाथ, सरयू नगर आदि गांवों में अवैध शराब की बरामदगी हेतु दबिश दी गई जिसमे 100लीटर कच्ची शराब के साथ 5कुंतल शराब बनाने की लहन एवं उपकरण बरामद किया गया। मौके पर अवैध शराब बनाने वाले लोग भी गिरफ्तार किए गए जिन्हें पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

अम्बेडकर नगर न्यूज आबकारी विभाग द्वारा आलापुर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर 5 कुंतल दलहन ,100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

इस मौके पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, अंजनी कुमार, अमरनाथ यादव, अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवकुमार सिंह, रामजीत यादव, कांस्टेबल रामकुमार जयसवाल, रविकिशन गौतम, हेमन्त सिंह, राजेश चौरसिया, सौरभ यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुनील सिंह छापेमारी टीम में शामिल रहे।

Trending News