संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर: प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचई के पोषक क्षेत्र में बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों में जागरूकता हेतु नामांकन रैली निकाली।

इस रैली में विद्यालय के 300 छात्र छात्राओं ने शामिल होकर जागरूकता नारे लगाते हुए घर-घर विद्या दीप जलाओ लड़का लड़की सभी पढ़ाओ, एक भी बच्चा छूट गया संकल्प हमारा टूट गया। पढ़ी-लिखी नारी घर-घर की उजियारी, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे।21वीं सदी की यही पुकार,शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अनामांकित बच्चों को विद्यालय भेजना की अपील अभिभावकों से किया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य अनामांकित बच्चों का नामांकन करवाना तथा सभी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़े रहना है।बच्चे शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ेंगे तो बाल विवाहऔर बाल मजदूरी जैसी समस्याएं समाप्त होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष वकील राय राज नारायण महतो विनोद पासवान अनिल कुमार उर्मिला कुमारी दामिनी कुमारी संतोष कुमार शुक्ला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।