Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • UP Board के छात्रों को सहूलियत, 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वालों के लिए अब एक विषय कम
  • Breaking News

UP Board के छात्रों को सहूलियत, 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वालों के लिए अब एक विषय कम

जनवाद टाइम्स 27 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200427-WA0026

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक स्कूलों में एनसीसी लेने वाले बच्चों को अब एक विषय कम पढ़ना पड़ेगा। बोर्ड ने 2020-21 शैक्षणिक सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद इसे शुरू किया जाएगा। कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद एनसीसी की लिखित परीक्षा यूपी बोर्ड और प्रैक्टिकल एनसीसी की बटालियन कराएगी। अब तक लिखित एवं प्रैक्टिकल दोनो परीक्षाएं बटालियन की ओर से ली जाती है।

IMG 20200427 WA0026

अब तक जो बच्चे एनसीसी लेते हैं उन्हें इसे अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना पड़ता है। हाईस्कूल में 6 और इंटर में 5 विषय के साथ बच्चों को एनसीसी भी पढ़ना पड़ता है। लेकिन एनसीसी वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल होने पर 10वीं के बच्चों को 6 की बजाय पांच और 12वीं के बच्चों को 5 की बजाय 4 विषय ही पढ़ने होंगे। ऐसा होने पर वह एनसीसी पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। शासन के निर्देश पर ही बोर्ड ने एनसीसी का कोर्स तैयार किया है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से भी संपर्क किया था।

12 दिसंबर को सचिव नीना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई विषय विशेषज्ञों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कॉलेजों में एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा है उनके छात्रों के लिए एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए। चूंकि यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है इसलिए कक्षा 9 व 11 से इसकी शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में सैन्य विज्ञान कोर्स में एनसीसी एक चैप्टर के रूप में है।

विषय विशेषज्ञ समिति संयोजक कैप्टन विजयराज यादव का कहना है कि एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने से छात्र-छात्राओं का रुझान इस ओर बढ़ेगा। बाद में इसे विस्तारित करते हुए अन्य स्कूलों में भी लागू किया जा सकता है। जिन स्कूलों में पहले से एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा है वहां आकर अन्य बच्चे भी प्रशिक्षण ले सकते हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री कोबिड फण्ड में वैश्विक महामारी कोरोना से राहत एवं पुनर्वास हेतु विश्वनाथगंज के लोकप्रिय विधायक डॉ आर के वर्मा ने पांच लाख का चेक दिया
Next: Uttar Pradesh : खुशखबरी- प्रयागराज में फंसे 9000 छात्रों को घर भेजेगी योगी सरकार

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d