Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : खुशखबरी- प्रयागराज में फंसे 9000 छात्रों को घर भेजेगी योगी सरकार

जनवाद टाइम्स 27 April 2020
IMG-20200427-WA0028
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :  लॉकडाउन में बाहर फंसे यूपी के लोगों को मदद पहुंचाने में योगी सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के काम में जुटी सरकार अब प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं जो अपने घर जाना चाहते हैं उनकी मदद करेगी। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 300 रोडवेज बसों में प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 9000 छात्रों को उनके घर भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। इसमें यूपी में ही रहने वाले छात्र शामिल हैं। अगर अन्य राज्य के छात्र हैं और उनका राज्य ले जाना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट के बच्चे अपने शहर जाएंगे। दूसरे चरण में बचे जिलों के बच्चे जाएंगे। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक मई से खाद्यान्न का पुनः वितरण होगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर L1,L2,L3 कोविड अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पीपीई किट, मास्क आदि जिलों में पहुँचाने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपदों में 15 से 20000 क्षमता वाले क़वारन्टीन सेंटर बनाये जाएंगे। 328 बसों से दूसरे प्रदेश में रह रहे उत्तरप्रदेश के 9992 मजदूर वापस लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की सीएम ने समीक्षा की है।मुख्यमंत्री ने आगरा,लखनऊ, कानपुर,गाजियाबाद की समीक्षा की। मेडिकल इंफेक्शन बढ़ने न दिया जाए इसकी व्यवस्था की जा रही है। हॉटस्पॉट में होम डिलेवरी की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में मृत्यु दर और कोरोना वृद्धि दर काफी कम है। डिग्री कॉलेजों से बेसिक शिक्षा तक टीचरों को कोरोना वैरियर बनाया जाएंगे, इन्हें ट्रेनिंग कराई जाएगी।

Post navigation

Previous: UP Board के छात्रों को सहूलियत, 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वालों के लिए अब एक विषय कम
Next: यूपी: प्राइवेट स्कूलों में फीस ना बढ़ाने का आदेश जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.