Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के 11 जिले हुए कोरोना वायरस से मुक्त, देखें लिस्ट

जनवाद टाइम्स 23 April 2020
IMG-20200423-WA0081
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :    कोरोना महामारी के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। लॉकडाउन के दौरान सख्ती और तेजी से हो रही जांच का नतीजा है कि प्रदेश के 11 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी।

IMG 20200423 WA0081

मुख्यमंत्री लोकभवन में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस दौरान अफसरों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रतापगढ़ भी अब कोरोना मुक्त जिला हो गया है। वहीं, 22 जिलों में पहले ही कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। इस तरह से प्रदेश में कुल 33 जिलों में कोरोना का असर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों में भी सभी सावधानियां बरती जाएं।

◆ ये जिले हुए कोरोना फ्री
पीलीभीत
लखीमपुर
बरेली
हरदोई
शाहजहांपुर
महाराजगंज
हाथरस
बाराबंकी
प्रयागराज
कौशाम्बी
प्रतापगढ़

◆ लॉकडाउन मतलब पूरा लॉकडाउन: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन का मतलब टोटल लॉकडाउन है। इसका उल्लंघन या दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फंसे लोगों की मदद होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को यदि उनके गृह राज्य की सरकार वापस बुलाने का निर्णय लेगी तो प्रदेश सरकार इसकी अनुमति प्रदान कर ऐसे लोगों को वापस भेजने में सहयोग प्रदान करेगी।
◆ 112 नए मामले आए सामने
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 112 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1449 हो गई है। राज्य में 21 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वाले 21 लोगों में से बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर और लखनऊ के एक-एक, मेरठ के तीन, मोरादाबाद के पांच और आगरा के 6 मरीज शामिल हैं।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : गायत्री गंगा परिवार के द्वारा पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित
Next: Etawah News : इटावा में आइसोलेशन व क्वारंटीन में भर्ती हैं 52 संदिग्ध

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.