Etawah News : इटावा में आइसोलेशन व क्वारंटीन में भर्ती हैं 52 संदिग्ध

IMG_20200423_200246
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के बाहर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन बूथ पर आज सुबह से 50 सैम्पल लिए जा चुके थे। वहीं मंगलवार व बुधवार को जांच के लिए 69 सैम्पल सैफई मेडिकल युनिवर्सिटी गए थे। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड के अलावा इंजीनियरिंग कालेज के मत्स्य महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में 52 संदिग्ध भर्ती थे। अस्पताल के आइसोलेशन व क्वारंटीन में संदिग्धों की अधिक संख्या को देखते हुए मत्स्य महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड को एक बार फिर से चालू किया गया है।
वर्न यूनिट में बने आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को कुल 14 संदिग्ध भर्ती थे। इनमें सात पुरुष व सात महिलाएं शामिल थी। वहीं महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दस लोगों में आठ महिला व दो पुरुष यहां पर बने क्वारंटीन में 15 भर्ती लोगों में 13 पुरुष व दो महिलाएं तथा मत्स्य महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में छह लोग भर्ती थी। इसमें तीन पुरुष व तीन महिलाएं शामिल थीं। सैम्पल कलेक्शन बूथ पर कुल 50 सैम्पल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल युनिवर्सिटी भेजा गया। नगला महाजीत, जसवंतनगर के ढोहड़ा, विचारपुरा, सरायभूपत, वैदपुरा, पचराहा, पुरबिया टोला, सराय ऐसर, धनुआ, नगला महासुख, घटिया अजमत अली, इकदिल, जयभारत कालोनी, नेवरपुर, राहतपुर कालोनी, रामपुर नावली, बिहार के ढुमरिया इमामगंज, शहर के कटरा सेवाकली, अपूर्वपुर, बहारपुर, शिवाकालोनी, उदी, इकघरा आादि क्षेत्रों से आए लोगों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Trending News