Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-चिकित्सा पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फीडबैक प्राप्त करें- जिलाधिकारी
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-चिकित्सा पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फीडबैक प्राप्त करें- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 17 December 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News - Medical officers should visit the area and get feedback from people on the accessibility of health services - District Magistrate.

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।
वैशाली से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर आम लोगों से मिलने और स्वास्थ्य सेवाओं की आमजन तक पहुंच की फीडबैक प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकरी माह में एक बार अपने प्रखंड के सभी पंचायत का भ्रमण सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि इससे संबंधित रोस्टर बनाकर सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को दे दिया जाए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी जाए ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

Bihar News - Medical officers should visit the area and get feedback from people on the accessibility of health services - District Magistrate. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पतालों में कार्यरत सुरक्षा गार्ड पोशाक में रहें और प्रतिदिन इनका परेड कराई जाए। जिला के लिए स्वीकृत APHC तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए जमीन चिन्हित करने, चिन्हित कर लिए गए जमीन पर निर्माण कार्य का शिलान्यास करने तथा पूर्ण कर लिए गए भवन के उद्घाटन कराने के संबंध में सभी जरूरी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पीएचसी के लिए एक्स-रे मशीन का प्रावधान किया गया है। जिन पीएससी पर एक्स-रे मशीन लग गया है वहां टेक्नीशियन देकर उसे चालू कराई जाए और जहां मशीन नहीं है वहां के लिए मांग कर ली जाए। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा आरसीएच स्टेटस, एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव,सिजेरियन ऑपरेशन, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, एम्बुलेंस सर्विस, ब्लड डोनेशन कैंप, टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र, ट्रेनिंग अटेंडेंस, एमआर कवरेज सहित अन्य सभी प्रोग्राम की समीक्षा की गई।
एएनसी 4 एवं संस्थागत प्रसव की संख्या में अंतर को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और इसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रखंडों में एएनसी 75% है वहां पर संस्थागत प्रसव 50 प्रतिशत के नीचे है।इस मामले में राजापाकर, बिदुपुर, पातेपुर, लालगंज और भगवानपुर को विशेष हिदायत दी गई और यहां पर टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया गया। आरसीएच एंट्री मामले में पटेढ़ी बेलसर और चेहराकला में बेहतर प्रदर्शन पाया गया जहां एंट्री 85% से ऊपर पाई गई।
15 अगस्त से लेकर नवंबर माह तक जिला में कुल सात ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के बारे में बताया गया जिसमें 173 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। जिला में कुल 4919 इलाजरत टीवी मरीजों के बारे में बताया गया जिसमें 189 निक्षय मित्रों के द्वारा 1006 मरीजों को गोंद लिए जाने की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सभी इंडिकेटर पर खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।Bihar News - Medical officers should visit the area and get feedback from people on the accessibility of health services - District Magistrate.

बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,सिविल सर्जन, अस्पताल उपाध्यक्ष, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी,डीपीएम,सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक,यूनिसेफ तथा केयर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 को जिलाधिकारी महोदय यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला परामर्श की बैठक आयोजित बेठक की गई
Next: Bihar News मुठभेड़ में घायल सहित पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा

 

राशिफल

You may have missed

Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d