Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News छठ घाटों की उम्दा साफ सफाई के साथ खतरनाक जोन चिन्हित कर युद्ध स्तर पर लगाएं बैरिकेटिंग:गरिमा

जनवाद टाइम्स 15 November 2023
Bihar News Along with excellent cleanliness of Chhath Ghats, identify dangerous zones and put barricades on war footing: Garima.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को शाम तक नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की ओर से छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन और सफाई निरीक्षक जुलुम साह भी साथ रहे।

Bihar News Along with excellent cleanliness of Chhath Ghats, identify dangerous zones and put barricades on war footing: Garima.

महापौर ने नगर के सागर पोखरा, उत्तरवारी पोखरा, संत घाट आदि छठ घाटों का निरीक्षण कर के उम्दा साफ सफाई और खतरनाक जोन को चिन्हित कर के बैरिकेटिंग लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ सफाई और छठ व्रतियों के आने जाने वाले रास्ते का भी जायजा लिया। वहीं इसको लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर नगर निगम के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि छठव्रतियों के लिए सुगम पहुंच पथ से लेकर तमाम जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने और मुहैया कराने के निर्देश दिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सभी 46 वार्डों को दो-दो क्विंटल चुना, बड़े घाटों पर 1 क्विंटल चुना, छोटे घाटों पर 50 किलो चुना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छठ पूजा में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसको लेकर घाट पर ही उपयुक्त चेंजिग रूम के लिए स्थल चयन करने का भी निर्देश दिया। वहीं छठ घाटों के संवेदनशील और खतरनाक स्थानों पर लोगों को जागरूक और सावधान करने के लिए कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया।

Bihar News Along with excellent cleanliness of Chhath Ghats, identify dangerous zones and put barricades on war footing: Garima. छठ घाटों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करने और स्थानीय समितियों के माध्यम से घाट पर लाइटिंग व्यवस्था को रिपेयरिंग क़र और प्रभावी बनाने के लिए विशेष निर्देश दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News-भाकपा माले और ऐपवा ने महुआ थाना कांड संख्या 697 /23 के नाम जद अभियुक्त सतीश कुमार को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने पर विरोध मार्च निकाला
Next: Bihar News अलग-अलग घटनाओं में दो की हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.