Bihar News फरार शातिर लुटेरा गिरफ्तार

Bihar News absconding vicious robber arrested
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जगदीशपुर पुलिस ने अरविंद खादी भंडार के एक कर्मी को हथियार का भय दिखाकर एवं चाकू मार कर लूट कांड के फरार अभियुक्त को धर दबोचा है । उक्त जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ महताब आलम में बताएं जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 में 2023 को अरविंद खादी भंडार बेतिया के एक कर्मी संजय पांडे को हथियार का भय दिखा कर एवं चाकू मार कर ढाई लाख रुपैया लूट ली गई थी ।

Bihar News absconding vicious robber arrestedइस मामले में पुलिस ने पूर्व में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था । इस कांड के फरार अभियुक्त एवं शातिर अपराधी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी दशरथ कुमार सोनी 27 वर्ष पिता ध्रुव साह को मटियरवा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर बेतिया पुलिस जिला एवं मोतिहारी जिला के विभिन्न थाने में करीब एक दर्जन लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं ।

Bihar News absconding vicious robber arrestedछापामारी दल में जगदीशपुर ओपी प्रभारी राजू कुमार मिश्रा दरोगा रविकांत कुमार दयानंद पासवान तकनीकी सेल प्रभारी धनंजय कुमार एवं निर्भय कुमार राय आदि शामिल थे।

You may have missed