Uttar Pradesh Weather : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-पानी के आसार

IMG-20200417-WA0046
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :  पाकिस्तान के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के अन्य उत्तरी राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम भी खराब होने के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है।

आंधी-पानी से किसानों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम निदेशक ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 18 जून के 20 से 25 जून के बीच हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य रहेगा।

Trending News