Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : बाह विधानसभा को सेनेटाइज करने के लिए MLA बाह द्वारा वितरित किया जाएगा सेनेटाइजर

जनवाद टाइम्स 16 April 2020
IMG_20200326_121953
Share News
       

 

संवाददाता कुलदीप :  कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए बाह की वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने सम्पूर्ण बाह विधान सभा के हर गावँ,हर कस्बे,और हर घर को सेनेटाइज कराने का निर्णय लिया है।सेनेटाइज कराने के लिए विधायक द्वारा 200 कैन सोडियम हाइपो क्लोराइड को सक्षम अधिकारियों को वितरित कराना सुनिश्चित किया गया है।सेनेटाइजर के वितरण कराने के लिए विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने उपजिलाधिकारी बाह को आदेश दिए हैं।

IMG 20200326 121953

प्राप्त जानकारी के अनुसार 200 कैन सोडियम हाइपो क्लोराइड का वितरण कल दिनांक 17 अप्रैल को तहसील प्रांगण में किया जाएगा। सेनेटाइजर कैनों को विधानसभा के जैतपुर कलां,बाह और पिनाहट के खंड विकास अधिकारियों को सौंपा जाएगा।विधायक बाह द्वारा उपजिलाधिकारी बाह को भेजे गए आदेशित पत्र में चिकित्सा अधीक्षकों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है।ज्ञात हो कि इस समय जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।पिछले दिनों बाह में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी।महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला के परिजनों और महिला के सम्पर्क में आये लोगों को भी सेम्पलिंग के लिए भेज दिया गया था जिसमें महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है बाकी भेजे गए लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।बाह में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर उस इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है जहाँ प्रशासन पूरी निगरानी रख रहा है।कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर द्वारा बाह विधानसभा के हर गली हर मोहल्ले को सेनेटाइज कराने का निर्णय लिया गया है।सेनेटाइज कराने के लिए विधायक द्वारा 200 कैन सोडियम हाइपो क्लोराइड का वितरण कल तहसील प्राँगण में कराया जाएगा।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : सुबह की पहली किरण के साथ लॉक डाउन ड्यूटी पर तैनात हो जाता है थाना लालगंज
Next: Uttar Pradesh Weather : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-पानी के आसार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.