Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: खनन माफियाओ ने तहसीलदार को जेसीबी के नीचे कुचलने का किया प्रयास

जनवाद टाइम्स 13 October 2023
Agra News: खनन माफियाओ ने तहसीलदार को जेसीबी के नीचे कुचलने का किया प्रयास
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: गुरुवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव नहटोली पहुंचे तहसीलदार बाह व नायब तहसीलदार की जीप पर खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी से जानलेवा हमला बोलते हुए टक्कर मार दी। जान बचाने को गाड़ी से उतरते समय दबंग खनन माफियाओं ने तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को फिर से ट्रैक्टर ट्राली से कुचलना का प्रयास किया। तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ जान बचाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ लगा दी।घायल अवस्था में तहसीलदार ने पूरी घटना से पुलिस व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तहसीलदार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे 7 ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। वही खनन माफिया एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

IMG 20231013 WA0046

घायल तहसीलदार बाह

तहसीलदार बाह प्रवेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे फोन पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना जैतपुर क्षेत्र के नहटोली नहर की पुलिया के पास जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रोलियो के द्वारा अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर तहसीलदार बाह प्रवेश कुमार और नायब तहसीलदार विपिन कुमार अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ कार्रवाई के लिए नहटोली पहुंच गये।तहसीलदार व राजस्व टीम को देख खनन माफियाओ में हड़कंप मच गया। तहसीलदार बाह प्रवेश कुमार
व नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रोलियो को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो खनन माफियाओं ने तहसीलदार की गाड़ी में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मार दी जिसमें तहसीलदार बाह घायल हो गए। तहसीलदार बाह प्रवेश कुमार को गाड़ी के नीचे कुचलना का भी प्रयास किया। जान बचाने के लिए तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने सुरक्षा कर्मियों के साथ खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया।

Agra News: खनन माफियाओ ने तहसीलदार को जेसीबी के नीचे कुचलने का किया प्रयास

घायल तहसीलदार प्रवेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला औद्यानिक मिशन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.