Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक

जनवाद टाइम्स 14 October 2023
Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

श्री शतचंडी महायज्ञ से आरंभ होगा श्री राम लीला महोत्सव का, 19 अक्टूबर गुरूवार को निकलेगी श्रीराम की वरयात्रा,
श्रीमनःकामेश्वर मंदिर में विमोचन हुआ आमंत्रण पत्र का, देश− विदेश में होगा लाइव प्रसारण

आगरा। चंदन है इस देश की मिट्टी, तपोभूमि हर ग्राम है। हर बाला देवी की प्रतिमा, यहां बच्चा− बच्चा राम है…इस ध्येय के साथ सनातन संस्कृति की उन्नति के लिए कार्यरत श्रीमनः कामेश्वर मठ द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से किया जा रहा है। महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम श्रीमनः कामेश्वर मंदिर, रावत पाड़ा पर किया गया।
शुक्रवार को हुए आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में श्रीमहंत योगेश पुरी ने बताया कि 15 अक्टूबर, शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से गढ़ी ईश्वरा, ग्राम दिगनेर, शमशाबाद रोड स्थित श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय परिसर पर किया जा रहा है। दस दिवसीय आयोजन का आरंभ द्वार, वेद, देव, वेदी पूजन से होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक होंगे। सायं 6 बजे से श्रीराम लीला का मंचन वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 19 अक्टूबर को श्रीराम जी की भव्य वरयात्रा निकाली जाएगी। 25 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर समापन शतचंडी पाठ पूर्णाहुति व ब्राह्मण भोज के साथ होगा।

Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने का अनुग्रह किया। कहा कि सैंकड़ों वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या जी में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण होने को है। इस सुअवसर पर भगवान की लीलाओं का बखान, मंचन देखने का पुण्य प्राप्त होना सौभाग्य का अवसर है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास की परिपाटी लिखने के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है और पर्यटकों के समक्ष नये भारत के आदर्श गाँव की तस्वीर उभरती है। उन्होंने बताया कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दिनों ध्वजा वितरण कर महोत्सव के आमंत्रण दिए जा चुके हैं, जिसमें युवाओं की बड़ी संख्या भागीदारी रही। सम्पूर्ण आयोजन का लाइव प्रसारण देश− विदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। शहर में भी विभिन्न स्थानों पर एलइडी के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर राजीव सक्सेना, दीपक दान, संजय शर्मा, बंटी ग्रोवर, अनूप यादव,डीएस शुक्ला, सुधीर यादव, राहुल चतुर्वेदी, आशा शुक्ला, राजेश शर्मा, अमर गुप्ता, विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक

फोटो, कैप्शनः श्रीमनःकामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा में बाबा मनःकामेश्वरनाथ रामलीला महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते अनूप यादव, राहुल चतुर्वेदी, संदीप अरोड़ा, महंतश्री योगेश पुरी, डीएस शुक्ला, आशा शुक्ला बंटी ग्रोवर, सुधीर यादव, मठप्रशासक हरिहर पूरी आदि

Post navigation

Previous: Agra News: खनन माफियाओ ने तहसीलदार को जेसीबी के नीचे कुचलने का किया प्रयास
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.