Bihar News-जेम पोर्टल के माध्यम से अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

Bihar News-जेम पोर्टल के माध्यम से अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यशाला का आयोजन
Share News

 संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।विभिन्न सरकारी कार्यालय में सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति जेम पोर्टल के माध्यम से करने के लिए वित्त विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वैशाली समाहरणालय सभागार में किया गया जिसमें जिले के सभी निकासी एवं ब्ययन पदाधिकारियों ने भाग लिया।IMG 20230829 WA0150

इस कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा किया गया एवं सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा जेम के माध्यम से नियमानुसार क्रय करने हेतु सभी जरूरी जानकारी दी गई।

Bihar News-जेम पोर्टल के माध्यम से अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

वित्त विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर आए हुए मोहम्मद इम्तियाज अंसारी के द्वारा जेम से सामग्रियों एवं सेवाओं के क्रय के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2017 में ही जेम के साथ एमओयू साइन किया गया है तथा आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद को जेम के माध्यम से करने हेतु अनिवार्य किया गया है।Bihar News-जेम पोर्टल के माध्यम से अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

You may have missed