अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वाभिमान की प्रतीक है चंद्रयान तीन निकाली गई रैली प्रधानाचार्य कप्तान सिंह

Ambedkar Nagar News: Chandrayaan is a symbol of self-respect by the students of the school, three rallies taken out, Principal Kaptan Singh
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत देश की स्वाधीनता हेतु अपना आत्मोत्सर्ग करने वाले महान सेनानियों व चंद्रयान तीन की सफलता से अंतरिक्ष तक भारत की पहुँच विश्व इतिहास में अनोखी घटना औरकि जनजन के लिये स्वाभिमान तथा प्रेरणा की प्रतीक है।ये उद्गार उपजिलाधिकारी,आलापुर सौरभ कुमार शुक्ला ने व्यक्त किये।श्री शुक्ल स्थानीय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर द्वारा अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चंद्रयान महारैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने इस ऐतिहासिक रैली को जनपद की अबतक कि सर्वोत्कृष्ट रैली करार देते हुए सभी विद्यालयों को गांधी स्मारक से सीख लेने पर जोर दिया जबकि राजेसुलतानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने रैली को नगर पंचायत क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

IMG 20230828 WA0190
ज्ञातव्य है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चंद्रयान तृतीय की 12 फुट ऊँची झांकियों के साथ ही साथ महारानी अहिल्याबाई होल्कर,वीरांगना लक्ष्मीबाई,चन्द्रशेखर आज़ाद,स्वातंत्र्यवीर दामोदर विनायक सावरकर,आज़ादी के अमर सेनानी मंगलपांडे,सेनानी वसुधा सिंह,सुभाषचन्द्र बोस आदि की भव्य झांकियों के साथ तीन किमी से अधिक लंबी रैली तिरंगा यात्रा रही।जिसमें हजारों हाथों में एकसाथ लहराते तिरंगे के साथ साथ भारत माता की जय,वंदेमातरम व अन्य उद्घोषों से राजेसुलतानपुर की माटी गुंजायमान रही। रैली प्रारम्भ करने के पूर्व 23 अगस्त 1942 की रक्तरंजित क्रांति के साक्षी कॉलेज परिसर में स्थापित अमर सेनानी बाबू वसुधा सिंह की प्रतिमा का उपजिलाधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,नगर पंचायत चेयरमैन,थानाध्यक्ष व प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह तथा प्रधानाचार्य कप्तान सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया।जिसके तुरंत बाद चंद्रयान की झांकी और इसरो के वैज्ञानिकों तथा सुरक्षा कमांडों की टीम को हरी झंडी दिखाकर जयघोषों के साथ रैली का श्रीगणेश हुआ।रैली का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मण्डलीय अध्यक्ष उदयराज मिश्र व राजेश मिश्रा ने किया।

Ambedkar Nagar News: Chandrayaan is a symbol of self-respect by the students of the school, three rallies taken out, Principal Kaptan Singh
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कप्तानसिंह व प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने रैली के सफल आयोजन हेतु शिक्षकों सहित पूरे विद्यालय परिवार एवं पधारे हुए अधिकारियों,पत्रकारों व सुरक्षाबलों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार,पंकज कुमार,दिनेश लाल यादव,प्रियंका चौरसिया,कैप्टन मंजू सिंह,नीतू सिंह,अमरनाथ सर्वज्ञ,राजेश मिश्रा,संतोष सिंह,राधवेंद्रकुमार व हरिप्रसाद यादव विकास खण्ड़ जहांगीरगंज विकास खण्ड़ अधिकारी सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका छात्र छात्रा मौजूद रहे।

You may have missed