संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़
बाह: पुलिस आयुक्त द्वारा अवैध खनन को बंद किये जान को लेकर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों को कार्यवाही के निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस एक्शन के मूड में आ गयी है।
शनिवार को थाना प्रभारी बाह के नेतृत्व में पुलिस ने चम्बल से भरे एक डम्फर को पकड़ लिया। पकड़े गए डम्फर का चालक खनन से संबंधित कोई प्रपत्र नही दिखा पाया जिस पर पुलिस ने पकड़े गए डम्फर को सीज कर कब्जे में ले लिया।