Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से जवाब

जनवाद टाइम्स 10 August 2023
Bihar News भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से जवाब
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम बोर्ड के प्रभाव में नहीं रहने के दौरान से लेकर नगर आयुक्त के पूरे कार्यकाल में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। नगर निगम के 29 पार्षदगण द्वारा महापौर को सौंपे आवेदन को अनुशंसा के साथ महापौर द्वारा विभागीय अपर मुख्य सचिव से कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। जिसके आलोक में विभागीय अपर मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी को जांच कराने का पत्र दिया गया है। इधर उक्त जांच के दरम्यान नगर आयुक्त के द्वारा लोहे के डस्टबीन के एवज में 52.70 लाख का भुगतान 20 जुलाई 2023 को करने पर महापौर ने नगर आयुक्त से जवाब मांगा है।

Bihar News भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से जवाब

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि उनके पत्र में निदेश है कि जांच प्रक्रिया के दौरान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान के औचित्य को नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में स्पष्टीकरण के तौर पर अचूक रूप से अपना जवाब प्रस्तुत किया जाय।

Bihar News भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से जवाब
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि आपके द्वारा जाँच के दरम्यान लौह डस्टबीनों का भुगतान आपूर्तिकर्त्ता को कर दिया गया है। इस संबंध में स्पष्ट करने को कहा गया है कि लौह के डस्टबीनों की खरीद में घोटाले के आरोप की जांच राज्य सरकार के आदेश से जिला पदाधिकारी के स्तर पर कराया जा रहा है। तो किस परीस्थिति में आपके द्वारा यह भुगतान कर दिया गया है।महापौर ने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त शंभू कुमार अपना स्पष्टीकरण शुक्रवार 11 अगस्त को आहूत सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्तुत करें।महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त के द्वारा इस बैठक को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। जिसके लिए बताए गए कारण उचित नहीं लगने पर बैठक को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11अगस्त के अपराह्न में आयोजित करने का निर्णय जारी रखा गया है।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन
Next: Agra News: घर के पास खेल रही बच्ची को आवारा सांड ने किया लहूलुहान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.