Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पर्यटन क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 12 July 2023
Bihar News पर्यटन क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज भितिहरवा गाँधी आश्रम, सोफा मंदिर, सहोदरा माता मंदिर का भ्रमण कर पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया गया।

भितिहरवा गाँधी आश्रम भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चंपारण की भूमि महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। महात्मा गांधी द्वारा चंपारण सत्याग्रह की नींव चंपारण की पावन धरती में ही डाली थी। गौनाहा प्रखंड में अपने आवास के दौरान महात्मा गांधी भितिहरवा में रहे थे।IMG 20230712 WA0180

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा भितिहरवा आश्रम के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। साथ ही आश्रम के ही समीप थीमेटिक पार्क का भी निर्माण कार्य कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों का निराकरण करने का निर्देश संबंधित अभियंता और एजेंसी को दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए और भी कई सारी सुविधाएं दिया जाना आवश्यक है, इसका विधिवत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करायी जाय ताकि पर्यटकों हेतु अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ऐतिहासिक सोफा मंदिर और सुभद्रा माता मंदिर का भी भ्रमण किया गया और पूजा-अर्चना की गई। सोफा मंदिर के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंडई नदी के कारण सोफा मंदिर के आस पास काफी कटाव होता था, लेकिन राज्य सरकार के द्वारा कराए कटाव निरोधी कार्य से अब कटाव नहीं हो रहा है। ग्रामीणों के द्वारा मंदिर के आस-पास सौंदर्यीकरण कराने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

जिलाधिकारी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज को इस दिशा में संभावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सोफा मंदिर का कई बार दौरा किया गया है और उनके द्वारा ही इस मंदिर को नदी के कटाव से बचाने का कृत संकल्प लिया गया था, जिसके प्रतिफल आज सबके सामने है।

जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी, थरुहट विकास को भी संभावनाएं तलाशते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News पर्यटन क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं : जिलाधिकारी

ग्रामीणों के द्वारा पेयजल की समस्या बतलाई गयी। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल से इसका सर्वेक्षण कराने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी संभव होगा सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कराया जाएगा।

सुभद्रा माता मंदिर के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी को प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि विवाह भवन-सह-गेस्ट हाउस का निर्माण पर्यटन विभाग के द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि चिन्हित करके प्रस्ताव भेजा जाना है।

जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, गौनाहा और भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज को त्वरित गति से भूमि को चिन्हित कराते हुए भूमि का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

ग्रामीणों के द्वारा, बगल से गुजर रहे इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए, उसे मंदिर के संपर्कता प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग से वर्तालाप करके कार्य कराने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्त्ता, अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा, राजकुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News नियमित रूप से कराएं शनिवारीय जनता दरबार का प्रभावी आयोजन : जिलाधिकारी
Next: Bihar News कामरेड जमुना कांत द्विवेदी की मनाई गई 49वीं पुण्यतिथि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0027
  • Breaking News

Bihar News : राजापाकर के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर दिया गया जोर
  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.