संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जनपद के आचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष 4 जुलाई २०२३ से सावन का महीना शुरू होने जा रहा हैं।सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना गया है।ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएँ जरूर पूरी होती है।इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा।

अधिकमास के कारण सावन का महीना एक महीने का ना होकर पूरे दो महीनों का होगा।इस बार भगवान भोलेनाथ के भक्त उन्हें पूरे ५९ दिन तक प्रसन्न कर पायेंगे।सावन के महीने का समापन ३१ अगस्त २०२३ को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल ८ सोमवार व्रत आयेंगे और ९ मंगला गौरी व्रत रखे जायेंगे।१९ वर्षों के बाद इस तरह का संयोग देखने को मिल रहा हैं।