Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की हुई सुनवाई

IMG-20260801-WA0025
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

अंचल कार्यालय, राजापाकर परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी निशा यादव एवं थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचे।

IMG 20260801 WA0025 scaled

इस दौरान कई रैयतों ने परिमार्जन (Correction) एवं म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कार्य में हो रही देरी को लेकर अंचलाधिकारी से जानकारी ली। अंचलाधिकारी निशा यादव ने बताया कि अंचल कार्यालय में अभी स्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है। कई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में योगदान दे दिया है तथा शीघ्र ही उनकी प्रतिनियुक्ति अंचल में होने के बाद लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

IMG 20260801 WA0022 scaled

उन्होंने लोगों को परिमार्जन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवश्यकतानुसार साइबर कैफे की सहायता लेने की सलाह दी।

शिविर में जाफरपट्टी पंचायत निवासी सुरेश शाह बनाम सुद्दीन शाह के भूमि विवाद की सुनवाई की गई। मामला दखल-कब्जे से संबंधित था। इस पर अंचलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार बाकरपुर पंचायत के लालदेव पंडित बनाम मनिया देवी के मामले में, भूमि की मापी हो जाने के बावजूद कथित अतिक्रमण की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने अंचल अमीन, संबंधित कर्मचारी एवं थाना अध्यक्ष को मौके पर जाकर विवाद का समाधान कराने का निर्देश दिया।

वहीं भोजपट्टी निवासी धर्मशिला देवी बनाम रामचंद्र पासवान के मामले में निजी भूमि पर अवैध भवन निर्माण रोकने के लिए दिए गए आवेदन पर अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को स्थल की जांच कर नियमानुसार मापी एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शिविर में अन्य भूमि विवादों की भी सुनवाई की गई। थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने दोनों पक्षों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी प्रकार के विवाद से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

You may have missed