Agra News: जल्लाद बना ससुर,बहू की कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, दृश्य देखकर कांप उठे लोग

Agra News: Father-in-law became executioner, daughter-in-law's neck was cut with an axe, people were shocked to see

Agra News: Father-in-law became executioner, daughter-in-law's neck was cut with an axe, people were shocked to see

Share News

ब्यूरो संवाददाता

आगरा: जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां ससुर ने अपनी ही बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ये दृश्य देखकर लोग कांप गए। सूचना पाकर पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ससुर ने बहू की हत्या क्यों कि ये अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना जिले के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव की है। 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending News