Etawah News : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरजप्रकाश की जयंती मनाई

Etawah News : Birth anniversary of Dr. Suraj Prakash, founder of Bharat Vikas Parishad celebrated

Etawah News : Birth anniversary of Dr. Suraj Prakash, founder of Bharat Vikas Parishad celebrated

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: 
भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी 103वी  जयंती के अवसर पर आज जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र इटावा में टीबी रोगियों को पोषण आहार पोटली का वितरण किया गया।

Etawah News : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरजप्रकाश की जयंती मनाई, टीबी रोगियों को दी आहार पोटली

भारत विकास परिषद तुलसी शाखा के अध्यक्ष डॉ कैलाश चंद्र यादव ने टीबी रोगियों को गोद लेते हुए कहा कि टीबी रोगियों को दवा के साथ अच्छा पोषण आहार  की भी आवश्यकता होती है जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो सके। इसी कारण आज पांच टीबी रोगियों को तुलसी शाखा द्वारा गोद लिया गया है। इस आयोजन में तुलसी शाखा की अंजू चौधरी, मंजू सिंह एवं प्रीतम खन्ना की उपस्थित रहीं। तुलसी की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना जी द्वारा डॉक्टर सूरज प्रकाश जी के व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के उनके कार्यों के विषय में उपस्थित लोगों को बतलाया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शिवचरण हेंब्रम ने कहा कि 2025 तक टीवी मुक्त लक्ष्य प्राप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के साथ प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीवी रोगियों को समाजसेवी संस्थाओं, व्यवसायिक घरानों, सरकारी कर्मचारियों आदि से संपर्क कर निश्चय अमृत बनकर टीवी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि अच्छा पोषण आहार और दवाई लेने से मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो सके।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शिवचरण हेंब्रम, चिकित्सा अधिकारी डॉ सोहम गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन तिवारी, जिला पीपीएम समन्वयक निर्मल सिंह, एसटीएस योगेंद्र सिंह व हिमांशु कुमार, उदयवीर सिंह, आशुतोष गुप्ता, गौरव पोरवाल, अनस सुलेमान, अनिल पाल, वैभव त्रिपाठी, अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य टीबी अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Trending News