Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–बालू के अवैध परिचालन में 02 ट्रक पकड़ा गया

जनवाद टाइम्स 13 June 2023
Bihar News--बालू के अवैध परिचालन में 02 ट्रक पकड़ा गया
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्राप्त निदेश के आलोक में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात्रि के आठ बजे गुगल मीट के द्वारा समीक्षा की जा रही है।

Bihar News--बालू के अवैध परिचालन में 02 ट्रक पकड़ा गया
आज की गयी गुगल मीट की समीक्षा में बताया गया कि आज जिला भर में कुल 68 छापेमारी करायी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि आज 34 छापेमारी अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों और अंचलों के द्वारा की गयी है।
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 22 छापेमारी करायी गई है।गूगल मीट में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी से इस बावत पूछताछ की गई।
महनार एसडीओ ने बताया कि यहाँ कुल 07 छापेमारी की गयी है। सभी पथों एवं घाटों पर चौकसी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अनुमंडल अंतर्गत अवैध परिचालन नही पाया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर,गांधी सेतु सहित सभी मार्गो पर हो रहे परिचालन पर नजर रखी जा रही है साथ हीं रात्रि पहर सभी प्रमुख पथों पर गश्ती बढ़ायी गयी है।

Bihar News--बालू के अवैध परिचालन में 02 ट्रक पकड़ा गया
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर नजर रखा जा रहा है और लगातार घाटों पर भ्रमण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आज सुबह में नया गंडक पुल के पास अभियान चलाया गया जिसमें सोनपुर से आ रहे एक 14 चक्का और एक 10 चक्का ट्रक को पकड़ा गया जिनका चालान फेल था।एक ट्रक को सदर थाना में और दूसरे ट्रक को डीटीओ कार्यालय के सामने लगवा दिया गया है और इस पर विभागीय नियम के आलोक में कार्रवाई की जा रही है
जिलाधिकारी के द्वारा लगातार सख्ती बनाये रखने और यही मोमेंटम कायम रखने का निर्देश दिया गया।
गुगलमीट में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने की नये यमुनाब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की समीक्षा
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रतापगढ़ में 2200 करोड़ के निवेश से 05 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.