Prayagraj News :जिलाधिकारी ने की नये यमुनाब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की समीक्षा

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने की नये यमुनाब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की समीक्षा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में यमुना ब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यमुना ब्रिज पर मरम्मत अवधि के दौरान गिट्टी, मोरम एवं अन्य भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जिंत रहेगा, नहीं तो सम्बंधित थानाध्यक्ष इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी सम्बंधित थानाध्यक्षों को डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए है तथा बैरियर लगाकर उस पर रूर्ट चार्ट/डायवर्जन प्लान लगाये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने की नये यमुनाब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की समीक्षाजिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि मरम्मत के कार्यों में कोई कमी रहती है, तो आपकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने मरम्मत कार्यों की प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने समयानुसार कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों की प्रगति में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने फेज-1 कितने कार्य हो चुके है तथा फेज-2 के क्या कार्य चल रहे है, की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने की नये यमुनाब्रिज नैनी के मरम्मत कार्यों की समीक्षा

इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, डीसीपी यमुनापार श्री संतोष मीना, क्षेत्राधिकारीगण, आरटीओ, खान अधिकारी एवं सम्बंधित थानों के थानाध्यक्षों सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News